राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 31 जनवरी से, मुख्‍यमंत्री को किया आमंत्रित

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने 28 जनवरी को मुलाकात की। उन्‍हें राजधानी रांची के मोरहाबादी में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड की सभी 32 जनजातीय समुदायों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति की श्रीमती नीलम बिरुली, अमित तिर्की, कमिश्नर मुंडा और बादल मुंडा समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8