खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने किया धरना-प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। पुराने समाहरणालय के सामने खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बीरबंधा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश महासचिव बसंत कुमार चौधरी ने कहा कि समिति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समिति वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड रही है। उसे बंदोबस्त ना कर दूसरी समिति को बंदोबस्त किया जाना गलत है।

अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि समिति के लोग लगातार बंदोबस्त के लिए प्रयास करते आए हैं। हर स्तर पर हमेशा सकारात्मक आश्वासन मिलता रहा है। हालांकि स्थानीय पदाधिकारी के रवैया से हम लोग काफी परेशान हैं। खजूरी जलाशय मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बीरबंधा एक निबंधित संस्था है। खजूरी जलाशय में मत्स्य पालन के लिए समिति बंदोबस्ती लेना चाहती है। खजूरी जलाशय में मत्स्य पालन के लिए 27 जुलाई, 2021 को बीरबंधा में समिति ने बैठक की।

समिति के पदधारियों ने कहा कि बंदोबस्ती के लिए संपूर्ण अहर्ताएं पूरी करने के बावजूद भी जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा तरह-तरह के बहाना बनाकर बेवजह परेशान किया गया। कागजात को देखते हुए तत्काल बंदोबस्ती को रद्द करते हुए विधि संगत न्याय किया जाए। खजूरी जलाशय विस्थापित मत्स्यजीवी सहयोग समिति की अवैध तरीके से बंदोबस्ती की गई है।

खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड बीरबंधा के सभी सदस्य स्थानीय हैं। परंपरागत है। प्रशिक्षण प्राप्त हैं। गरीब, असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग सहित 200 लोगों का रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है। सभी लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। उच्चाधिकारि‍यों से समिति को जलाशय की बंदोबस्‍ती करने की मांग की गई। उचित कारवाई के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

मौके पर समिति के सचिव संजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य सुकुल चौधरी, उपेंद्र चौधरी, चलितर चौधरी, सीता राम चौधरी, शिव चौधरी, संजय चौधरी, संतोष चौधरी, रामाशीष चौधरी, रामजन्म चौधरी, अखिलेश चौधरी, सोनी देवी, कौशल्या देवी, गीत देवी, उर्मिला देवी, लालती देवी, पार्वती देवी, सोना देवी, धनवा देवी, विजय चौधरी, राजेश चौधरी, कर्मदेव चौधरी, सुषमा देवी, विजय चौधरी, सुनीता देवी, कुंती देवी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX