रांची। कांके बीईईओ सुरेश कुमार चौधरी 34 वर्षों की लंबी सेवा अवधि के बाद 31 जनवरी, 2025 को सेवानिवृत हो गए। उन्हें विदाई दी गई। वे लगभग 3 वर्षों तक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीपीओ मंजू बिलुंग ने श्री चौधरी के कार्यकाल में कांके प्रखंड में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र किये गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों, बीआरसी, बीआरपी ने अपने विचार रखे। मौके पर बीआरसी नसीम खान, इमरान अंसारी, बीआरपी सुमन सुरभि, संगीता कुमारी, पूनम तिर्की, नीलू सिंह, सरिता कुमारी, शरीफ अंसारी सहित कई शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj