jharkhand : बैलेट पेपर से होगा पंचायत चुनाव, जानें महत्‍वपूर्ण तारीख

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • चार चरणों में होगा मतदान, चुने जाएंगे 4,345 ग्राम पंचायतों में 53,479 सदस्य

रांची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त डॉ डीके तिवारी ने शनिवार को प्रेस को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 14 मई को होगा। दूसरे चरण का 19 मई, तीसरे चरण का 24 मई और चौथे चरण का मतदान 27 मई को होगा। झारखंड अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा।

आयुक्‍त ने बताया कि राज्‍य की 4345 ग्राम पंचायतों में 53479 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। वहीं, 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के 536 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। चुनाव बैलेट पेपर से होगा। पहले चरण में 1127 ग्राम पंचायतों, दूसरे चरण में 872, तीसरे चरण में 1047 और चौथे चरण में 1299 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।

डॉ तिवारी ने बताया कि 24 जिलों के 264 प्रखंडों में ग्राम पंचायतों की संख्या 4,345 है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 53,479 पद हैं जबकि मुखिया के 4345 पद, पंचायत समिति सदस्य के 5341 और जिला परिषद सदस्य के 536 पद हैं।

पहले चरण में 21 जिले

प्रथम चरण का मतदान 14 मई को होगा।  इसमें 21 जिलों के 72 प्रखंडों में मतदान होगा। इसमें ग्राम पंचायतों की संख्या 1127 है। इसमें ग्राम पंचायत के 14079 सदस्य, मुखिया के 1127, पंचायत समिति के 1405 और जिला परिषद के 146 सदस्य के पद हैं।

महत्‍वपूर्ण तारीख

निर्वाचन सूचना प्रकाशन : 16 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तारीख : 23 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच : 25 और 26 अप्रैल

नाम वापसी की तारीख : 27 और 28 अप्रैल

चुनाव चिह्न का आवंटन : 29 अप्रैल

मतदान की तारीख : 14 मई

मतगणना की तारीख : 17 मई

दूसरे चरण में 16 जिले

दूसरे चरण का मतदान 19 मई को होगा। इसमें 16 जिलों के 50 प्रखंडों में मतदान होगा। इसमें ग्राम पंचायतों की संख्या 872 है। इसमें ग्राम पंचायत के 10614 सदस्य, मुखिया के 872, पंचायत समिति सदस्य के 1059 और जिला परिषद सदस्य के 103 पद हैं।

महत्‍वपूर्ण तारीख

निर्वाचन सूचना प्रकाशन : 20 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तारीख : 27 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच : 28 से 30 अप्रैल

नाम वापसी की तारीख : 2 मई

चुनाव चिह्न का आवंटन : 4 मई

मतदान की तारीख : 19 मई

मतगणना की तारीख : 22 मई

तीसरे चरण में 19 जिले

तीसरे चरण का मतदान 24 मई को होगा। इसमें 19 जिलों के 70 प्रखंडों में 1047 ग्राम पंचायत हैं। इसमें ग्राम पंचायत के 12911, मुखिया के 1047, पंचायत समिति सदस्य के 1290 और जिला परिषद सदस्य के 128 पद हैं।

महत्‍वपूर्ण तारीख

निर्वाचन सूचना प्रकाशन : 25 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तारीख : 2 मई

नामांकन पत्रों की जांच : 4 और 5 मई

नाम वापसी की तारीख : 6 और 7 मई

चुनाव चिह्न का आवंटन : 9 मई

मतदान की तारीख : 24 मई

मतगणना की तारीख : 31 मई

चौथे चरण में 23 जिले

चौथे चरण में 23 जिले

चौथे चरण का मतदान 27 मई को होगा। इसमें 23 जिलों के प्रखंडों में 1299 ग्राम पंचायत हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 12875, मुखिया के 1299, पंचायत समिति सदस्य के 1587 और जिला परिषद के 159 पद हैं।

महत्‍वपूर्ण तारीख

निर्वाचन सूचना प्रकाशन : 29 अप्रैल

नामांकन की अंतिम तारीख : 6 मई

नामांकन पत्रों की जांच : 7 और 9 मई

नाम वापसी की तारीख : 10 और 11 मई

चुनाव चिह्न का आवंटन : 12 मई

मतदान की तारीख : 27 मई

मतगणना की तारीख : 31 मई

कौन कितना कर सकेगा खर्च

ग्राम पंचायत सदस्य : 14 हजार रुपये

मुखिया : 85 हजार रुपये

पंचायत समिति सदस्य : 71 हजार रुपये

जिला परिषद सदस्य  : 2.14 लाख रुपये

किस चरण में किस जिले में चुनाव

प्रथम चरण : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम।

द्वितीय चरण : पलामू, लातेहार, चतरा,  कोडरमा, गिरिडीह,  गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, गुमला, रांची, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम।

तृतीय चरण : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम।

चतुर्थ चरण : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम।

एक नजर में मतदाता

मतदाताओं की संख्या : 19616504

पुरूष मतदाताओं की संख्या : 10070721

महिला मतदाताओं की संख्या : 9545702

थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या : 81

कुल मतदान केंद्र : 53480, भवन : 33627

सामान्य मतदान केंद्र : 12821

संवेदनशील मतदान केंद्र : 22961

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 17698

चलंत मतदान केंद्र : 38

बड़ी मतपेटिकाएं : 98081

मध्यम मतपेटिकाएं : 39928