- बांटे स्वेटर, पठन-पाठन व खाद्य सामग्री
रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने हरमू एचआई कॉलोनी (कल्याण एवं विकास समिति के कार्यालय परिसर) में सोमवार को स्लम एरिया के बच्चों के साथग मकर संक्रांति मनाई। संस्था के पदधारियों व अन्य सदस्यों के सौजन्य से बच्चों के बीच स्वेटर, पठन-पाठन व खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।
मौके पर जेसीआई रांची उड़ान की निवर्तमान अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों से भी गरीबों की सेवा के प्रति बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर अध्यक्ष अदिति मेवाड़ा, सचिव प्रिया लखोटिया, निधि सिंघानिया, नीतू छापरिया, अनुराधा अग्रवाल, शिखा तोसावर, श्रेष्ठ अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। स्लम एरिया के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ललन कुमार मिश्र ने जेसीआई रांची उड़ान के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8