- योग्य लाभुकों को वापस किया गया पैसा
गढ़वा। मंईयां सम्मान योजना में जालसाजी का मामला सामने आया है। इसके बाद उपायुक्त ने कठोर कार्रवाई की। सीएससी संचालक को योग्य लाभुकों को पैसा वापस किया गया। यह माला जिले के खरौंधी प्रखंड का है।
जानकारी के मुताबिक गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड की कुपा पंचायत के सीएससी संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारयण गुप्ता एवं अजित प्रजापति ने जालसाजी की। उनके गलत मंशा से जान बूझकर मंईयां सम्मान योजना के कुछ लाभुकों का खाता संख्या एवं IFSC CODE के स्थान पर अपने सगे संबंधी व रिश्तेदार का खाता संख्या एवं IFSC CODE पोर्टल पर प्रविष्टि करने का मामला प्रकाश में आया था।
मामला संज्ञान में आने के बाद खरौंधी अंचल अधिकारी से जांच करायी गयी। जांच के क्रम में शिकायत सही पाई गई। प्रतिवेदित किया गया है कि सीएससी संचालकों द्वारा इन्ट्री के समय लाभुक के खाता के स्थान पर अपना या अपने सगे संबंधी का खाता डाल दिया गया है, जिससे राशि लाभुक के खाता में नहीं जाकर इनके या इनके सगे लोगों के खाता में जा रहा था।
जांच में स्पष्ट हुआ कि ग्राम कूपा के 7 लाभुकों का राशि सीएससी संचालक नवनीत पटेल की पत्नी रेशमी देवी के खाता में अंतरित हुआ है। 5 लाभुकों का पैसा सीएससी संचालक सत्यनारायण गुप्ता ने अपने खाते में और 9 लाभुकों की राशि सीएससी संचालक अजीत प्रजापति की माता लालती देवी के खाता में गई है।
इस संबंध में सर्वप्रथम तीनों सीएससी ऑपरेटर द्वारा योग्य लाभुकों के खाते में बैंक के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित कराई गई। अनियमितता बरते जाने के लिए तीनों सीएससी संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारयण गुप्ता एवं अजित प्रजापति का आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8