लोभ देकर ग्रामीणों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। सरकार से अनुदान दिलाने का लोभ देकर ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया। इसके आठ सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बायोमिट्रिक मशीन, डुप्‍लीकेट फिंग प्रिंटर, मोबाइल सहित कई सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने बताया कि सेन्‍हा थाना के झखरा निवासी फैसल अंसारी अपने गांव के आसपास के लोगों के साथ संगठित गिरोह बनाकर प्रज्ञा केंद्र में आने वाले ग्रामीणों को ठगता था। वह ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, गोल्डेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि बनाने के नाम पर सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान संबंधी लाभ का लोभ देता था। ऐसा कर डुप्लीकेट फिंगर प्रिंट बनवाकर उनके खाते से जाली एप के माध्यम से राशि का गबन कर लेता था।

इस गिरोह के सदस्य डुप्लीकेट फिंगर प्रिंट, लैपटॉप के माध्यम से बैंक शाखा के भीतर भी सीधे-साधे खाताधारी उसको चिन्हित कर टारगेट कि‍या जाता था। उनके खाते से राशि का गबन कर लेते थे। ऐसी सूचना मिली थी कि अभियुक्तों के विरुद्ध तुरंत छापामारी करने पर वे लोग गिरफ्तार किये जा सकते हैं। सामानों की बरामदगी हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर सेन्‍हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्‍त 20 वर्षीय फैजल असारी उर्फ फैजल अली को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में सहयोगी अपराधकर्मियों के नाम बताये। उसकी निशानदेही पर सात अन्‍य अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में धोखाधड़ी करने से संबंधित सामान एवं धोखाधड़ी से प्राप्त पैसा से खरीदा गयी मोटरसाईकिल इत्यादि बरामद की गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धोखाधड़ी से खरीदा गया डीएसएलआर कैमरा एवं अन्य सामानों की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसके लिए छापामारी की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से इस गिरोह का लगभग खात्मा हो गया है। इस प्रकार के अपराध में अंकुश लगने की संभावना है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम :

फैजल अंसारी उर्फ फैजल अली उर्फ फैसल, उम्र 20 वर्ष

महबूब अंसारी, उम्र 50 वर्ष

फराज अंसारी, उम्र 18 वर्ष

इनसाद अंसारी, उम्र 20 वर्ष

मोतल्लीब अंसारी, उम्र 20 वर्ष

अनुज कुमार ठाकुर उर्फ गुड्डू, 21 वर्ष

अल्तमस रजा, उम्र 20 वर्ष

शकील अहमद, उम्र 30 वर्ष

बरामद समानों की सूची :

डुप्लीकेट फिंगर प्रिंट 33

लेपटाप 2

मोबाईल फोन 4

एक KTM मोटरसाईकिल (न0-JH0TDV-5715)

पासबुक 4

बायोमेट्रिक मशीन 1

छापामारी दल के सदस्य :

पु०अ०नि० सूरज प्रसाद, थाना प्रभारी

पु०अ०नि० दीकू सोरेन, सेन्हा थाना।

पु०अ०नि० अनिता भगत, सेन्हा थाना।

स०अ०नि० रमेश कुमार तिवारी, सेन्हा थाना।

स०अ०नि० गोवर्धन तुरी, सेन्हा थाना।

सेन्हा थाना रिजर्व बल।