ब्लैक बेल्ट सेकंड डैन से नवाजे गए रांची के कराटे प्रशिक्षक इबरार कुरैशी

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी को ब्लैक बेल्ट सेकंड डैन से सम्मानित किया गया। कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन (KIO) ने 14 जनवरी को यह सम्‍मान दिया।

ब्लैक बेल्ट द्वितीय डैन का टेस्ट 24 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। इसमें सेंसेई इबरार कुरैशी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए इबरार कुरैशी को ब्लैक बेल्ट सेकंड डैन से सम्मानित किया गया।

बता दें कि‍ सेंसेई कुरैशी कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) से ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन हैं। वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन इंडिया से फर्स्ट डैन हैं। टाइगर इंडोकान मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से फर्स्ट डैन है।

इसके अलावा वे बिनो रयु कराटे से ब्लैक बेल्ट सेकंड डैन और ओकिनावा मार्शल आर्ट्स अकेडमी से ब्लैक बेल्ट सेकंड डैन हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड इंडिया से ब्लैक बेल्ट थर्ड डैन है। टायक्वोंडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन है।

सेंसेई कुरैशी पिछले कई सालों से कराटे का प्रैक्टिस प्रशिक्षक क्यूशी मोहम्मद तारिक से ले रहे हैं। यह बेल्ट टेस्ट क्यूशी मोहम्मद तारिक की देखरेख में संपन्न हुई। इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद अकबर इमाम, मोहम्मद इरफान अंसारी, यासिर अरफात, रेहान आलम, डॉली सिंह, आरती कुमारी, सोनू साहू, लक्ष्मी कुमारी, किरण छेत्री, रोहिणी टोप्पो व कंचन सिंह शामिल हैं।