विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय कार्यकर्ता के संघर्ष का परिणाम है। भाजपा कार्यकर्ता धूप छांव हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं। संगठन कार्य में कार्यालय का बड़ी भूमिका है। अपना कार्यालय बन जाने से भाजपा संगठन और मजबूत होगा।
भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर संगठन को मजबूत किया है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भव्य कार्यालय बन पाया है। कार्यकर्ता अच्छे बुरे हर तरह के मौसम में तन-मन धन से पार्टी के लिए लगे रहते हैं। इसी का परिणाम है कि अपना कार्यालय बनकर खड़ा है।
पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यालय होना सौभाग्य की बात है यह ऐतिहासिक क्षण है। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता के दम पर ही इतना बड़ा कार्यालय बन पाया है। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद घुरण राम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पाण्डेय, ओमप्रकाश केशरी, सूरज गुप्ता, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, विवेकानंद तिवारी, अरविंद तूफानी, विजय केशरी, रितेश चौबे, विकास स्वदेशी, डॉ लाल मोहन, मुरारी यादव, मधुलता कुमारी, राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, धनंजय गौड़, विनय चंद्रवंशी, लक्ष्मन राम, मनीष गुप्ता, रामशीष तिवारी, नसरुद्दीन अंसारी, अनीता गुप्ता, उदय कुशवाहा, पार्वती सिंह, उमेश कश्यप, बलजीत सोनी, रुपु महतो, विकास तिवारी, मनोज जायसवाल, बलराम यादव, कंचन पाण्डेय, शोभा जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8