लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय का उद्धघाटन

झारखंड
Spread the love

  • विधायक प्रतिनिधि और कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया उद्धघाटन

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में 67वीं एथलेटिक मीट कार्यक्रम के निमित्त जिला कार्यालय का उद्घाटन राजेंद्र भवन में 9 जनवरी को किया गया। विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल और जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर निशीथ जायसवाल ने कहा कि‍ जिला एथलेटिक मीट लोहरदगा के लिए गौरव की बात है। कोरोना काल के बहुत दिनों के बाद पुनः इसकी शुरुआत की जा रही है। सभी भाषण ना देकर प्रतियोगिता को सफल बनाकर पुरानी ऐतिहासिक पहचान बनाने में सहभागिता निभाएं।

जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा कि‍ पूर्व में मीट का आयोजन होता था, तो लोगों की अपार भीड़ रहती थी। लोग ललित नारायण स्टेडियम खेल देखने जाते थे। खेलों पर ध्यान देते थे। खेल एक ऐसा माध्यम है, जहां जात पात और धर्म की बात नहीं होती है। उम्मीद है कि‍ जिले से बाहर के खिलाड़ी आएंगे और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर लोहरा उरांव ने कहा कि‍ सहयोग करने की सबकी जिम्मेदारी बनती है। लोहरदगा की शान है प्रतियोगिता। इससे पूर्व एसोसिएट सचिव किशोर कुमार वर्मा ने एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी और प्रगति की जानकारी दी। कहा कि‍ विगत 20 दिनों से खेल स्टेडियम का निर्माण  एसोसिट सचिव सह उपाध्यक्ष सैयद जाहिद अहमद की देखरेख में तैयारी किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसोसिएट सचिव अजय प्रसाद, लाल मोहन केसरी, राजेश महतो, कमल केसरी, प्रोफेसर लोहरा उरांव, नसीम अहमद, मुरारी गोस्वामी, मुमताज़ अहमद, हाजी सदरुल अंसारी, तनवीर गौहर, विशाल डुंगडुंग, दानिश अली, मोहम्मद अरशद अयूब, सरिक अहमद, विकास महतो, संतोष राम, नम्रता भगत, पूजा कुमारी, अशोक उरांव सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX