रांची। मोटापे से परेशान लोगों के लिए सेन्टेवीटा अस्पताल में समाधान है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉ. निरुपम सिन्हा ने अत्याधुनिक बैरिएट्रिक और मेटाबोलिक सर्जरी ओपीडी की शुरुआत की है।
डॉ सिन्हा ने बताया कि बैरिएट्रिक सर्जरी मोटापे के इलाज का एक स्थायी और प्रभावी समाधान है। यह ना केवल शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करती है, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, और जोड़ों के दर्द जैसी गंभीर समस्याओं में भी सुधार करती है।
बैरिएट्रिक सर्जरी गैस्ट्रिक बाईपास, स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी, सर्जिकल एवं नन सर्जिकल वेट मैनेजमेंट जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से की जाती है। इसका उद्देश्य वजन घटाने के साथ-साथ शरीर की चयापचय प्रक्रियाओं को सुधारना और बेहतर स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करना होता है।
डॉ सिन्हा ने बताया कि बैरिएट्रिक सर्जरी मोटापे से संबंधित लंबे समय तक चलने वाले खर्चे को कम करती है। यह मोटापे को रोकने एवं उसके उपचार के लिए कम खर्चे के साथ लाभदायक भी है। इस सर्जरी का उद्देश्य मोटापे को एक पुरानी बीमारी के रूप में स्वीकार कर इसके इलाज के महत्व को जागरूक करना है।
गैस्ट्रीक बायपास, स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी, स्लीव प्लस की प्रक्रियाएं इंस्टागैस्ट्रीक बलून (नन-सर्जिकल प्रक्रिया) आदि सारी चिकित्सिय प्रक्रियाएं डॉ निरूपम द्वारा किया जाता है। डॉ निरूपम को 3 हजार से भी ज्यादा बैरिएट्रिक सर्जरी करने का अनुभव है।
बैरिएट्रिक सर्जरी के लाभ
वजन में 50 प्रतिशत अथवा उससे अधिक की कमी होती है।
टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियों में सुधार होता।
जीवन की गुणवत्ता में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि।
दवाओं पर निर्भरता में कमी आती है।
ओपीडी का समय
तारीख : महीने में 1 बार (तारीख के लिए अस्पताल से संपर्क करें।)
समय : दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
अधिक जानकारी के लिए 73600 33390 पर संपर्क करें
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8