Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 5 जनवरी, 2025

मेष

आमदनी बढऩे के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी से तब दोस्ती करें, जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें। उसे भली-भांति समझ लें। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृष

किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे अन्‍य को भी नहीं बताएं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

मिथुन

बुरी आदतें छोडऩे के लिए भी बढिय़ा समय है। भागीदारी से लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क

जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।

सिंह

दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें।

कन्या

परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आपके उत्साह एवं चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। पुराने दुश्मन दोस्त बन सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल नहीं दें। खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में।

तुला

करियर पर विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक

दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी।

धनु

काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।

मकर

धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

कुंभ

दिन थका देने वाला होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

मीन

तेवर कुछ ज्यादा सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला नहीं लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj