रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में झारखंड स्टेट रैपिड चेस चैंपियनशिप का आठवां एवं अंतिम राउंड का खेल आज संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के अभिषेक दास साढ़े सात अंकों के साथ विजेता एवं बोकारो के अंकित कुमार सिंह सात अंकों के साथ उपविजेता बने।
रांची के विभाष कुमार सिंह भी सात अंक बनाकर तीसरे एवं पश्चिमी सिंहभूम के मनीष शर्मा 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद तीसरे झारखंड स्टेट ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के प्रथम चार चरण का मैच खेला गया।
अंतिम चार चरणों का खेल रविवार को खेला जाएगा। इसके उपरांत रैपिड और ब्लिट्ज दोनों टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX