गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रघुटोली में कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार, हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख के नीरज कुमार व हिंडाल्को लीगल विभाग के अनिल कुमार पाठक उपस्थित रहे।

डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र और विभिन्न पंचायतों में हिंडाल्को लिमिटिड कंपनी के माध्यम से प्राप्त 500 कंबल का वितरण किया जा रहा है। डालसा कार्यालय अंतर्गत विभिन्न थानों, ब्लॉकों, पंचायतों, सदर अस्पताल, जेजेबी, सीडब्ल्यूसी, सखी वन स्टॉप सेंटर में प्रतिनियुक्ति पीएलवी के माध्यम से लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है।

न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा भी क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। डालसा सचिव ने कहा कि ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में आप अपना अच्छे से ख्याल रखें। ठंड से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक घर के बाहर नहीं निकालें। मौके पर पीएलवी गौतम लेनिन, मंजू खाखा, रोहित कुमार, शाहिद हुसैन, अजहर अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX