रामगढ़। जिला प्रशासन ने जिले के ईंट भट्ठा संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भट्ठा संचालक जिला प्रशासन के निर्देशों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
बीते दिनों डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने अंचल अधिकारी सुदीप एक्का के साथ कई ईंट भट्ठे का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने भट्टे से संबंधित दस्तावेज भी मांगे थे। निरीक्षण के दौरान भट्ठे में सिर्फ कर्मचारी थे। संचालक फरार हो गए थे।
संचालकों को मंगलवार की सुबह 11 बजे एसडीओ कार्यालय में दस्तावेजों के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार को पूरे दिन कार्यालय में अधिकारी इंतजार करते रहे और ईंट भट्ठा संचालक वहां नहीं पहुंचे।
एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्हें दस्तावेजों के साथ हाजिर होने के लिए तिथि तय कर दी जाएगी। दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX