
गोमिया। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने प्रख्यात अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने सर्वप्रथम बतौर वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक उदारीकरण का दौर प्रारंभ किया। उसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की दिशा में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ कई उल्लेखनीय कार्य किया।
डॉ महतो ने कहा कि आर्थिक नीतियों व वित्तीय मामलों में अपनी छाप आम जनमानस के बीच छोड़ गए हैं। उनके दूरदर्शी सोच, दक्षता से भरे किए गए कार्य सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। उनका जीवन शैली सरल व सादगी से भरा था। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX