Jharkhand Weather : रांची। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। कुछ जगहों पर हल्के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया। राज्य में दो दिन बारिश होगी। इसका दायरा बढ़ गया है। अब कई अन्य जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 दिसंबर, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
कल ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर को सुबह हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 28 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे। पश्चिम, मध्य और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी जिलों में देखने को मिलेगा।
इसी तरह 29 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे। दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
इसका ख्याल रखें
कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


