झारखंड से विदा हुईं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम हेमंत ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचकर दी विदाई

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची से ओड़िशा के लिए रवाना हो गईं। उन्हें विदा करने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी एयरपोर्ट पहुंचीं। मौके पर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, वंदना दादेल समेत कई आला अफसर भी मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी ने सभी से सहृदय मुलाकात कीं। साथ ही इस स्नेह के लिए थैंक्स कहा। यहां बता दें कि नये राज्यपाल रमेश बैस सोमवार को दिन के 2.20 बजे रांची पहुंचेंगे। सरकार ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। श्री बैस 14 जुलाई को झारखंड के नये राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।