भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, गृहमंत्री का पुतला फूंका

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भाकपा (माले) ने प्रखंड कर्यालय से शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकालकर रंका मोड़ के समीप नुक्कड़ सभा जिला सचिव कालीचरण मेहता के नतृत्व में किया। गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। मौके पर कालीचरण मेहता ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी अपमानजनक थी। यह संघ-भाजपा की मनुवादी मानसिकता का उदाहरण है। इस प्रकार के बयान अंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना का अपमान है।

पार्टी के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार देश से माफी मांगे। गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करे। भाकपा (माले) ने कहा कि अंबेडकर ने समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और समानता के आदर्शों के साथ भारत का संविधान तैयार किया। उनके विचार करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए आदर्श हैं। अमित शाह का बयान इन वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

मौके पर पार्टी के सुषमा मेहता, अनीता तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, अख्तर अंसारी, सुरेश चौधरी, लालमुनि गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता, कृष्णा मेहता सहित इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX