अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, सीएम आतिशी भी जाएंगी जेल

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव फरवरी-2025 में होना है। इससे ठीक पहले दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ही नेताओं को लेकर बड़ा एलान किया है। दिल्‍ली की सीएम आतिशी भी गिरफ्तार होंगी। जेल जाएंगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ईडी, आईटी और सीबीआई की मीटिंग हुई है। उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए।

श्री केजरीवाल ने कहा कि ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले आप के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX