झारखंडः युवक ने महिला से किया दुष्कर्म और अश्लील तस्वीरें कर दी वायरल, जानें आगे क्या हुआ…

झारखंड देश
Spread the love

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को बरगला कर दुष्कर्म करने और उसकी तस्वीरें वायरल कर देने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी रांची जिले के बुंडू निवासी युवक को बनाया गया है। मामला थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। महिला ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक कालीकर मुखर्जी जमशेदपुर स्थित मानगो के बैकुंठनगर में रहता था। उसका उसके के घर पर आना-जाना था। अप्रैल 2021 को उसने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने चुपके से उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच ली थीं। अब वह उन तस्वीरों को वायरल भी कर चुका है। युवक ने महिला के घर वालों को भी तस्वीरें भेज दी हैं।