गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र की छिछवानी पंचायत अंतर्गत कटकाही कराकू गांव में संजू टोप्पो (24 वर्षीय) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पानी भरते समय पैर फिसलने से वह कुएं में डूब गया। उसकी मौत की खबर से गांव शोक में डूब गया।
जानकारी के मुताबिक संजू टोप्पो शनिवार को कुएं से पानी भरने गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसकी मदद के लिए प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
रविवार सुबह प्रशासन की मदद से शव को निकला गया। चैनपुर थाना में सूचना मिली। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एस ई अशोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल में पहुंचे। शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए गुमला में सदर अस्पताल भेज दिया।
उसकी मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर है। लोगों ने इस घटना पर दुःखद बताया। संजू के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
गांव वालों ने प्रशासन से कुएं के आसपास सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हों।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX