विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा विधायक एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करायी। सोमवार को मंत्री मेराल में कल्पना सोरेन की आयोजित कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गढ़वा-मेराल मार्ग पर नेनुआ मोड़ के समीप घटित टेंपो दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल मिले।
घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के मेराल पुरबारा टोला निवासी स्व. सरजू माली का पुत्र सुनील माली और गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया मस्जिद टोला निवासी विजय पासवान की पत्नी सरिता देवी का नाम शामिल है। मंत्री ने घायलों को देखकर अपनी काफिला को रोक दिया। तुरंत घायलों को अपनी गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों के अनुसार, सुनील माली टेंपो चालक है। वह सोमवार को गढ़वा आया था। लौटते समय एक महिला भी टेंपो में सवार हो गई। नेनुआ मोड़ के पास खड़े एक ट्रक से टेंपो की टक्कर हो गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उनके इलाज के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj