रांची। रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक ने विभिन्न रक्तदान संगठनों, रक्तदान शिविर आयोजकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन सदर अस्पताल ऑडोटोरियम में हुआ।
इसमें स्वैच्छिक रक्तदान संगठन लहू बोलेगा को भी रक्तदान पर उत्कृष्ट कार्य करने पर लगातार चौथे साल सम्मानित किया गया। लहू बोलेगा संस्था के संस्थापक नदीम खान ने समारोह में पुरस्कार ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी संजय ए. लटकर, विशिष्ट अतिथि रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ विमलेश कुमार सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ एस. प्रसाद, सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजु सिन्हा, रक्तवीर अतुल गेरा थे।
कार्यक्रम में लहू बोलेगा के नदीम खान, अकरम राशिद, नसीम खान, साज़िद उमर, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, मो आसिफ़ अहमद, मो शम्स तबरेज़, नौशाद आलम, ज़ुबैर खान, जमील गद्दी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX