पुलिस ने अवैध नशीले सिरप के कारोबार का किया भंडाफोड़

झारखंड अपराध
Spread the love

  • गुप्‍त सूचना पर कार्रवाई, मो. नवाज अंसारी गिरफ्तार

पलामू। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के करमा गांव में अवैध नशीले सिरप के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को 30 नवंबर, 2024 को सुबह करीब 5 बजे गुप्त सूचना मिली कि करमा गांव स्थित मस्जिद के पास मो. नवाज अंसारी अपने घर से अवैध रूप से नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले सिरप की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने करमा गांव में मस्जिद के पास स्थित मो. नवाज अंसारी के घर पर छापा मारा।

बरामदगी

छापेमारी के दौरान मो. नवाज अंसारी के घर से 100 एमएल के 900 सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इन सिरप में कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त वनरेक्स सिरप शामिल है। सात पेटियों में प्रत्येक में 100 एमएल की 120 बोतलें और एक खुली पेटी में 100 एमएल की 60 बोतलें।

अभियुक्त

मो. नवाज अंसारी (29 वर्ष), पिता-आलम अंसारी, निवासी करमा, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानूनी कार्रवाई

अभियुक्त के खिलाफ लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-130/2024, दिनांक- 30 नवंबर, 2024, धारा 21(c)/22(c) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी दल

  • मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)
  • पु.अ.नि. राजू कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज
  • स.अ.नि. अजय कुमार
  • स.अ.नि. अरुण कुमार बाउरी
  • आ. 1124 शक्ति कुमार सिंह
  • आ. 1611 हरेन्द्र राम
  • आ. 1633 देवबली सिंह
  • आ. 190 मदन कुमार सिंह
  • आ. 999 रंजीत कुमार साव

पुलिस का संदेश

पलामू पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX