सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ रांची में सामूहिक एफआईआर

झारखंड
Spread the love

रांची। जनआन्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले सहारा निवेशक और सहारा एजेंट ने सहारा इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची जिले के डोरंडा थाना में सामूहिक प्राथमिकी दर्ज कराई। सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने एफआईआर की कॉपी रिसीव की। प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

एफआईआर में कहा गया है कि रांची में सहारा की तीन सहकारी समिति एवं कंपनी में निवेशकों ने निवेश किया गया है। इसमें सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारा मल्टी परपस सोसाइटी लिमिटेड, सहारा क्यू शॉप कंपनी शामिल हैं। परिपक्वता अवधि के बाद भी वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। सिर्फ हीनू शाखा में लगभग 11 करोड़ 50 लाख जमा है।

एफसी मैनेजर सुनील कुमार सिंह, सेक्टर मैनेजर विजय महतो, जोनल चीफ पीएंन सिंह, बिजनेस एडवाइजरी गणेश भगत, सेक्टर एडवाइजरी गणेश साहू, रीजनल मैनेजर दिनेश कुमार एवं रंजन कुमार सिंह, सतीश चन्द्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल के सामने ही स्थानीय मैनेजर एवं जोनल मैनेजर से मोबाइल पर बात भी की। गरीबों के पैसे लौटाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि सहारा की वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ने पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले निवेशकों एवं सहारा एजेंट ने आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में जुलूस निकाला। गरीबों का पैसा देना होगा, सहाराश्री सुब्रतो राय को गिरफ्तार करो, हमारा पैसा वापस करो आदि नारा लगाते हुए डोरंडा थाना पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे थाना में प्रदर्शन किया।

जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पैसा मांगने सहारा कार्यालय जाने पर वहां मौजूद अधिकारी धमकाते और डराते हैं। गुंडा से पिटवाने, जान से मारने एवं जेल भेजने की धमकी देते हैं। झारखंड के करोड़ों लोगों का करोड़ों रुपये लेकर सहारा कंपनी बैठी हुई है।

प्रदर्शन एवं प्राथमिकी दर्ज कराने वालों में कांग्रेस नेता अभिषेक साहू, फिरोज रिजवी मुन्ना, सहारा निवेशक एवं एजेंट में प्रभात कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार, मानस दा, विनोद पांडे, राजेंद्र प्रसाद, के के सिंह, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, सबिता सिंह, शफनात नाज, मुन्नी कुमारी, शीला देवी, प्रभावती देवी, दीपिका कुमारी, मीरा देवी, सुधा देवी, सुधीर कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुचिता कच्छप, मनोज कुमार पाल, रुद्र कुमार सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, मुन्नी देवी भी शामिल हैं।