रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को झारखंड में कई जगहों पर जनसभा करेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा साहिबगंज जिले में सभाएं करेंगे।
हिमंत बिस्वा सरमा साहिबगंज जिले के के उधवा मैदान में दोपहर 12 बजे से जनसभा करेंगे। श्री सरमा दोपहर 2 बजे से साहिबगंज जिले के राधा नगर हाई स्कूल मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 नवंबर को गिरिडीह जिले के सीहोडीह स्थित आम बागान में सुबह 11:30 बजे, दोपहर 1:15 बजे से गांडेय के महेशमुंडा के कुसुंभा, बोकारो जिले के डुमरी के उपरघाट स्थित कंचकीरो फुटबॉल मैदान में 3 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्ठा स्थित हाई स्कूल मैदान में जनसभा करेंगे। दोपहर 2:15 बजे से देवघर जिले के जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को दोपहर 11:30 बजे धनबाद जिले के निरसा नयाडांगा काली मंदिर मैदान, बोकारो के सेक्टर-5 स्थित लाइब्रेरी ग्राउंड में दोपहर 12:30 और बेरमो स्थित कारगिल फुटबॉल मैदान में दोपहर 2:00 बजे से जनसभा करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX