झारखंड युवा विकास पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला गांव में सोमवार को झारखंड युवा विकास पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीराम पांडेय ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

जागृति विकास दुबे की टीम से जुड़ने के लिए लमारी कला, चटनिया, घोड़दाग, घटहुआं, सेमौरा व देवडीह सहित दर्जनों गांव से लोग लमारी कला पहुंचे थे। सभी ने एक स्वर से कहा कि विकास दुबे से ही विकास संभव है, इसलिए अबकी बार जागृति दुबे को ही वोट करना है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार, कार्यालय प्रभारी शंभू पासवान उर्फ साधु पासवान, सुधीर सिंह, प्रमोद ठाकुर, ददुनी बैठा, मुखलाल पासवान, रविन्द्र साह, मुरारी पासवान, शिवनाथ यादव, आनंद गुप्ता, कन्हाई बैठा, सूर्यदेव पाल, विपलोक प्रसाद, जेपी सोनी, शंभू पांडेय, रोहित ठाकुर, नन्हका बाबू, सत्येंद्र पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj