स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल मनाया गया दुर्गोत्‍सव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास से दुर्गोत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्‍चों ने देवी दुर्गा पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये।

दुर्गा दुर्गति को नाश करने वाली अतुल्य शक्ति का नाम है। महिषासुर मर्दिनी पर बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिलाओं की शक्ति को दर्शाया। स्कूल के छात्रों ने महिषासुर मर्दिनी स्रोत का पाठ किया। छोटे बच्चों ने डांडिया करके सब का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। हमें अपनी बुराइयों को समाप्त का अच्छाई को अपनाना चाहिए। उन्‍होंने बच्‍चों को प्रेरित भी किया।