जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर आई है, जहां शुक्रवार की रात को गैंगवार देखने को मिली। आपसी रंजिश में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
वहीं इस घटना में एक युवक की पैर में गोली लगी है। मरने वाले की पहचान टोनी सिंह के रूप में हुई है। मृतक अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। घटना मानगो डिमना रोड पर हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उसके सिर पर करीब से गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत स्थानीय ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में विष्णु नामक युवक के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आधी रात को हुई।
जानकारी के मुताबिक, टोनी सिंह अपने दोस्तों के साथ डिमना रोड स्थित उमा टिफिन के पास खड़ा था, इसी दौरान एक काले रंग की गाड़ी उसके आसपास घूमती रही। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। टोनी सिंह कुछ समझ पाता या खुद को बचा पाता, उससे पहले ही अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना में वहीं पर खड़ा एक और युवक घायल हो गया। युवक के पैर में गोली लगी है।
इस हमले में अविनाश नामक युवक की संलिप्तता सामने आई है जिसका संबंध प्रतिद्वंद्वी गणेश सिंह गिरोह से बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस मामले में ओलीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण यह घटना हुई है। मृतक टोनी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस घटना में कई अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX