उत्‍तर प्रदेश के संभल में जमकर बवाल, जानें वजह, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के संभल में जमकर बवाल हुआ है। वहां के जामा मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर जमकर पथराव किया गया। पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस पर भी हमला किया गया। हालांकि पथराव के बाद भी सर्वे टीम मस्जिद पहुंच गई।

अदालत के आदेश पर संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण हो रहा है। सर्वे करने के लिए एक दल के पहुंचने पर पथराव की घटना हुई। आगजनी की गई। पुलिस की गाड़ी को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर किया था। इसके बाद 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया था।

संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुसार संभल जिले में जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया जाना था। सर्वेक्षण के विरोध में कुछ लोग एकत्र हुए और सर्वेक्षण के समय पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने इस पर जवाबी कार्रवाई की।

एसपी ने कहा कि जामा मस्जिद के परिसर के पास खड़ी उप-निरीक्षकों की कुछ गाड़ियों को आग लगा दी गई। वर्तमान में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। हर जगह शांति और व्यवस्था कायम है। फिर से ड्यूटी लगाई जा रही है। सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

ये है वीडियो

ज्ञानवापी के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार यहीं होना है। मुगल बादशाह बाबर ने 1529 में इस स्थान को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया था। संभल की जामा मस्जिद वास्तव में प्राचीन हरिहर मंदिर है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX