नगर ऊंटारी रेलवे लाइन के पास मिला एक युवक का शव, सनसनी

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड पर नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर रेलवे फाटक के कुछ दूरी पर लाइन के बगल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। इससे आसपास में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन एवं स्थानीय थाने को दिया।

मोबाइल-बाइक बरामद

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक घटना स्थल पहुंचे। रेलवे पुलिस की मदद से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी रामानन्द पाल के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ डब्‍ल्‍यू पाल के रूप में की गई। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उक्त स्थल से युवक का मोबाइल और बाइक बरामद की है।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां और बहन का स्थिति गंभीर है। दोनों लोग बार बार बेहोश हो जा रहे हैं। युवक घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX