रांची। सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र ने रांची के सुकुरहुट्टू बस्ती में 29 नवंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें एनीमिया (खून की कमी) सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई।
उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 136 मरीजों की जांच की गयी। उन्हें निःशुल्क चिकित्सीय सलाह दी गई। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन इत्यादि का निःशुल्क जांच की गई।
ज्ञात हो कि सीसीएल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन के साथ-साथ अपने कर्मियों एवं हितधारकों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। इसके मद्देनजर इस तरह का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन समय-समय पर करती रहती है।
शिविर के सफल आयोजन में सीएमएस डॉ. रत्नेश जैन; सीएमओ (सीएसआर इंचार्ज) डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. अनिता होरो, डॉ. अम्बरीष कुमार, डॉ. प्रियंका झा; डॉ. शिखा, डॉ. पायल, डॉ. शिल्पी झा और पारा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX