रांची। एमआरएस श्री कृष्ण सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची ने निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण 17 नवंबर को किया। भंडारे का संचालन गुप्तदान, श्री कृष्ण प्रणामी परिवार एवं गुरु महाराज के शिष्यों और उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।
रांची के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (राधा-कृष्ण) मंदिर परिसर में अन्नापूर्णा भंडारे का प्रसाद 1300 श्रद्धालुओं को बांटा गया। भंडारे के संयोजक विशाल जालान सह-संयोजक ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, बिष्णु सोनी की देखरेख में यह हुआ। भंडारे में इडली, सांभर, वेजिटेबल पुलाव, खीर, चिप्स एव बिस्किट थे।
अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद वितरण में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, कार्यक्रम संयोजक विशाल जालान, पुर्णमल सर्राफ, महेश पोद्दार, शिवभगवान अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, बिष्णु सोनी, अशोक ठाकुर, चन्द्रदीप साहु, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहु, हरीश कुमार, महेश वर्मा, इनके अलावा संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj