अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल त्रिकोणीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे झारखंड के 8 खिलाड़ी

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पैरा थ्रो बॉल अंतर्राष्ट्रीय त्रिकोणीय चैंपियनशिप का नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया गया है। यह 19 फरवरी से 21 फरवरी तक होगा। प्रतियोगिता में झारखंड के महिला वर्ग से पांच खिलाड़ी एवं पुरुष वर्ग से तीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

भारत, नेपाल एवं बांग्लादेश के त्रिकोणीय प्रतियोगिता में भारत से 15/15 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सीनियर और जूनियर दोनों ही टीमें इसमें हिस्सा ले रही है।

झारखंड विकलांग जन फोरम, दिव्यांग अधिकार मंच, सहित दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता, झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष, कोरिल कुमार, पतरश तिर्की, सनोज महतो एवं थोमस हेमरोम ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।

महिला वर्ग

प्रतिमा तिर्की रांची,

असुंता महिमा गुमला,

महिमा उराव रांची

अनीता तिर्की, रांची

तारामणि लकड़ा, रांची 

पुरुष वर्ग

पवन लकड़ा, लोहरदगा

चंदन लोहरा, खलारी

मुकेश कंचन, रांची