लोहरदगा के सभी थानों मे नियुक्त हुए पीएलवी, सचिव ने दिए निर्देश

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देश पर 39 नए पीएलवी का पैनल लोहरदगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयार किया है। डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में सचिव राजेश कुमार ने 14 अक्टूबर 2024 को थानों में नवनियुक्त 10 पीएलवी के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी पीएलवी को नालसा और झालसा के निर्देश पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में   जानकारी दी।

सचिव ने थानों में गरीब व असहाय को त्वरित नयाय के लिए सच्ची लगन और ईमानदारीपूर्वक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि नालसा व झालसा के आदेश पर 39 नए पीएलवी का चयन साक्षात्कार द्वारा किया गया था। इसमें 10 पीएलवी को जिले के विभिन्न थानों में नियुक्त किया गया है। वहां सभी पीएलवी निर्देश के अनुसार अपने कार्यों को करेंगे।

सचिव ने बताया कि अन्य पीएलवी को आदेश प्राप्ति के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में नियुक्त किया जाएगा। कुडू और सेन्हा थाना में पूर्व से कार्यरत पीएलवी के द्वारा नव नियुक्त पीएलवी से कार्यानुभव साझा किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *