झामुमो का विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्‍न

झारखंड राजनीति
Spread the love

संजय यादव

देवघर। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी पार्टियों में सरगामी तेज हो गई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक जा रही है, भाजपा, झामुमो एवं अन्य पार्टियों ने अपनी जीत के लिए कमर कस के मैदान में उतर गई है।

रविवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरचपटी स्थित आम बागान मैदान में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन झामुमो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी पूर्व मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान हफीजुल हसन ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों के हित के लिए कई काम किए हैं। इसलिए आप लोग इस बार मजबूती के साथ इंडी गठबंधन की सरकार बनाएं। मौके पर कई महिला, पुरुष ने झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के अलावा इंडी गठबंधन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *