देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी होगा झारखंड का अपना भवन

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास

रांची। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई में भी झारखंड का अपना भवन होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 14 अक्टूबर को मुंबई में बनने वाले झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

कहां बनेगा झारखंड भवन

देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा। मुख्यमंत्री मुंबई में नया झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। झारखंड भवन सेक्टर 30ए, वाशी, नवी मुंबई महाराष्ट्र में बनेगा।

इनकी भी रहेगी उपस्थिति

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस शिलान्यास समारोह में वित्‍त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थिति रहेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj