Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, होगी भारी बारिश, चलेगी आंधी, चेक करें अपना जिला

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के 22 अक्टूबर की सुबह तक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके 23 अक्‍टूबर तक चक्रवात में बदलने की उम्‍मीद है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आंधी चलने के साथ कई जगह भारी बारिश होगी। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 21 अक्‍टूबर, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

  • श्री आनंद के अनुसार 23 अक्‍टूबर को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।
  • केंद्र प्रमुख के अनुसार 24 और 25 अक्‍टूबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है।

यहां होगी भारी बारिश

  • केंद्र प्रमुख के अनुसार राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों के कुछ स्‍थानों में 24 अक्‍टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 25 अक्‍टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *