विधायक बेटे के हिरासत में जाने पर पूर्व सांसद पिता ने खोली कांग्रेस की पोल

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। विधायक बेटे इरफान अंसारी के हिरासत में जाने पर पूर्व सांसद पिता फुरकान अंसारी ने झारखंड कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्‍होंने एक तस्‍वीर जारी की। उसके माध्‍यम से कांग्रेस के अंतर्कलह को उजागर किया। आलाकमान से पार्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाने की मांग की।

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक को पश्चिम बंगाल में भारी नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसमें इरफान अंसारी, राजेश कच्‍छप और नमन विल्‍सन कोंगाडी शामिल हैं। इरफान अंसारी के पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कुछ फोटो जारी कि‍या है। इसमें कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा दिख रहे हैं। इस फोटो में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी बैठे हुए दिख रहे हैं। फोटो के हवाले से पूर्व सांसद ने दावा किया कि सरकार को अस्थिर करने में अनूप सिंह अहम भूमिका निभा रहे थे।

फुरकान अंसारी ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार को भारतीय जनता पार्टी से खतरा नहीं है। कांग्रेस पार्टी अंतर्कलह व्‍याप्‍त है। उन्‍होंने कहा कि किसी विधायक से किसी तरह के मतभेद या नाराजगी को पार्टी के अंदर ही बातचीत कर सुलझा लेना चाहिए। मामले को सुलझाने के बजाये विवाद को बढ़ाया जा रहा है। जिस तरह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उससे लगता है कि साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है।

पूर्व सांसद ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की तारीख भी बेरमो विधायक अनूप सिंह ने ठीक से नहीं लिखी है। उन्‍होंने अनूप सिंह पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि इसके बाद ही कांग्रेस के विधायकों को बंगाल पुलिस ने डिटेन किया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन विधायकों से नहीं गिरे सकती है। झारखंड में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने आलाकमान से आग्रह किया कि झारखंड कांग्रेस में बढ़ रहे अंतर्कलह को समाप्त करें, ताकि पार्टी मजबूत हो सके।