- Horoscope Today : 27 अक्टूबर, 2024
मेष
आर्थिक लाभ होगा, लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएंगे, जो जरूरी भी है। भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल नहीं दें। निवेश फायदेमंद रहेगा। समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
मिथुन
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें। संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।
कर्क
कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। इससे वित्तीय लाभ भी होंगे। भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। दिन सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।
सिंह
प्रेम के नजरिए से दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। किसी सामाजिक समारोह में जाने की योजना बनेगी।
कन्या
स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। सतर्क रहें। अगर अपना नजरिया आसपास के ऐसे लोगों को बताएं, जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो लाभ होगा। काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।
तुला
प्रशासनिक अधिकारी सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।
वृश्चिक
दिन विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। कुछ नया शुरू कर सकते हैं। काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। यात्रा के योग हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
धनु
व्यवसाय में लाभ हो सकता है। नौकरी में उन्नति भी संभव है। व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है।
मकर
धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमान आएंगे। दिन कुछ अनिश्चित सा है, संवेदनशील लोगों से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल नहीं दें। क्रोध पर काबू रखें। पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है।
मीन
किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशे करनी होंगी। इस समय मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आराम के लिए समय मिलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj