Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

Horoscope Today : 5 अक्‍टूबर, 2024

मेष

अपनी दिनचर्या को संतुलित और व्यवस्थित करना पड़ेगा, जिससे अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। लक्ष्य की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा।

वृष

समय की कोई कमी नहीं रहेगी। व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें। कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन

भाग्य मनोनुकूल रहेगा। समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क

सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी। कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

आपकी ऊर्जा भरपूर साथ देगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

आपका मनोबल बढ़ेगा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। सावधानी फिर भी रखनी पडेगी। कोई भी व्यापारिक नया काम नहीं शुरू करें तो सही है। स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला

आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढ़ेगी। अधिकतर समय धार्मिक और सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक

अधिकतर समय व्यस्त रहने में व्यतीत होगा। कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम नहीं हो।

धनु

किस्मत साथ है। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। दोस्त बनाना पसंद है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर

मन की सुने और खुश रहें। अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें। सफलता इंतजार कर रही है। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ

आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें, क्योंकि ऐसा करने से वहां भी सफल होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन

कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj