राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका जाकर वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य बापू के प्रिय भजन भी सुने।

राज्यपाल ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूज्य बापू के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का जो संदेश दिया था, वह हमारे समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जो सादगी के प्रतीक थे। दोनों महापुरुष का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

उक्त कार्यक्रम में राज्य के वित्‍त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj