प्रकाश पर्व पर 13 नवंबर को सजाया जाएगा दीवान, निकलेगा नगर कीर्तन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • रातू रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में होगा कार्यक्रम

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व को लेकर 13 अक्टूबर को आम सभा बुलाई। सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल की अध्यक्षता में आम सभा हुई। इसमें प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। इन पर विस्तार से चर्चा हुई।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि रातू रोड के कृष्णानगर कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश पर्व 13 नवंबर को गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा। सर्वप्रथम सुबह 9.30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी में विराजमान कर गुरुद्वारा साहिब से शबद कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा मैदान स्थित भव्य पंडाल में विराजमान किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से भव्य दीवान सजाया जाएगा, जो कि दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। इसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई जगतार सिंह जम्मू वाले विशेष रूप से शिरकत कर राज्य की साध संगत को गुरवाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। दोपहर एक बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

विशेष दीवान की समाप्ति के बाद दोपहर 2:30 बजे पुष्प से सुसज्जित सवारी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कर गुरुद्वारा मैदान से पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुआई में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह रातु रोड, प्यादा टोली, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स, लाला लाजपत राय चौक से होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर पहुंचकर रात नौ बजे विसर्जित होगा।

इसके अलावा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को सुबह का दीवान सुबह 8 बजे से 10.30 बजे, रात का दीवान 8 बजे से 11.30 बजे तक सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व के दिन यानी 15 नवंबर को रात 9 बजे से मध्यरात्रि दो बजे तक रैन सवाई दीवान सजेगा, जिसमें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग रात 12.30 बजे होगा।

प्रभातफेरि‍यों की शुरुआत 1 नवंबर से होगी। रोजाना सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। समापन 10 नवंबर को होगा। श्री अखंड पाठ की लड़ी 18 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका सामूहिक समापन 11 नवंबर को होगा। संगत द्वारा पढ़े जा रहे सहज पाठों की सामूहिक समाप्ति 15 नवंबर को सुबह के दीवान में 9.30 बजे होगी।

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने राज्य के सभी सिख धर्मावलंबियों से प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाए जाने वाले सभी दीवानों में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया है। धन्यवाद ज्ञापन मनीष मिढ़ा ने किया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व से दो दिन पूर्व नगर कीर्तन निकालने की परंपरा 57 सालों से चली आ रही है। प्रत्येक साल कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा शबद कीर्तन के बीच नगर कीर्तन निकाला जाता है, जिसमें पुष्प सुसज्जित सवारी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है।

इस मौके पर गुरुद्वारा मैदान में गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा स्थानीय ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

आप सभा में सुंदर दास मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, अशोक गेरा, हरगोविंद सिंह, अमरजीत गिरधर, नरेश पपनेजा, मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, भगत सिंह मिढ़ा, मनोहर लाल मुंजाल, लक्ष्मण सरदाना, हरीश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, कवलजीत मिढ़ा, जीतू अरोड़ा, बसंत काठपाल, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, जीतू काठपाल, हरजीत बेदी, रमेश गिरधर, जितेंद्र मुंजाल, जगदीश अरोड़ा, ललित गखड़, कुलदीप सिंह चूचरा, भूपिंदर सिंह, गुलशन मिढ़ा, राजू काठपाल, जसवंत सिंह चूचरा, मनीष गिरधर, ज्ञान मादन पोतरा, मोहित मुंजाल, अशोक मुंजाल, अजय अरोड़ा, गुलशन मुंजाल, रिक्की मिढ़ा समेत अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *