कांके विधानसभा के भाजपा प्रत्‍याशी डॉ जीतू चरण राम की बढ़ सकती है मुश्किलें

झारखंड राजनीति
Spread the love

सुजीत कुमार केसरी

रांची। कांके विधानसभा के भाजपा प्रत्‍याशी डॉ जीतू चरण राम की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनसे पिठोरिया इलाके के विभिन्‍न हिन्‍दू संगठनों के पदधारी नाराज हैं। इसे लेकर संगठन के पदधारियों ने पिठोरिया के मुड़हर पहाड़ स्थित सभागार में 28 अक्‍टूबर को बैठक की। इसकी अध्‍यक्षता कृष्ण कुमार चौरसिया ने की।

सम्मेलन में आये हिंदू संगठन के पदधारियों का आरोप था कि डॉ जीतू चरण राम पूर्व में भी कांके क्षेत्र के विधायक थे, उस समय उनके द्वारा हिंदू संगठनों की भारी उपेक्षा की गई। उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई। इसलिए 2024 के चुनाव में उन्हें हिन्दू संगठनों के द्वारा  वोट नहीं देने का निर्णय लिया गया।

हिंदू संगठनों से जुड़े पदधारियों का यह भी आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) द्वारा इन विपरीत परिस्थिति व नाराजगी को जानते हुए भी कभी दूर करने की कोशिश नहीं की गई। ऐसे में अपमान का घूंट पीकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने से क्या फायदा होगा।

बैठक में दीपेश सिंह गेतलातू, रंजन साहू व अविनाश सिंह बाड़ी टोला चंदवे, अनिल महतो नेवरी केदुआ टोली, मोतीलाल महतो, विजय नाथ महतो, सुरेन्द्र महतो व अशोक सिंह कटमकुली, रणविजय नाथ शाहदेव उरूगुटू ,राहुल सिंह, अजीत कच्छप व दुर्गा चरण महतो मालशिरिंग, भवानी सिंह व परमेश्वर सिंह करकट्टा, रंजन महतो बुढ़मू, नितेश महतो व विजय महतो मनातू, अभय खलारी, मोहन राम उमेडंडा और राकेश बैठा कोनकी उपस्थित थे।

कांके विधानसभा क्षेत्र से हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के दायित्वधारी पदधारी उपस्थित थे। इस संबंध में बात करने पर कांके विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद है। यदि संगठन के लोगों की नाराजगी है, तो उसे दूर कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj