कांग्रेस हटिया से अजय नाथ शाहदेव को बनाये प्रत्याशी : कार्यकर्त्ता 

झारखंड
Spread the love

क्षेत्र में चल रही है भाजपा की लहर

नवीन जायसवाल से जनता नाखुश

रातू। कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एक स्वर से कहा कि पार्टी महासचिव अजय नाथ शाहदेव पिछले पांच वर्षों से लगातार हमारे सुख- दु:ख में साथ हैं। फोन की घंटी बजते ही वह हमारे पास दौड़े चले आते हैं। हमने उनके साथ क़दम से क़दम मिलाकर कांग्रेस को सींचकर मजबूत किया है।

अब जब चुनाव लडने की बारी आयी, तो विरोधी उनका टिकट काटने की साज़िश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग श्री शाहदेव के साथ हैं और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से हटिया विधानसभा से उन्हें ही उम्मीदवार बनाये जाने की मांग दोहरायी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल से जनता नाखुश है और क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल रही है।

जंग जीतने के करीब हैं हम : अजय नाथ शाहदेव

प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हटिया की जनता के प्यार और स्नेह ने उन्हें भावुक कर दिया है। कठिन परिस्थितियों में लोग, खासकर कार्यकताओं ने मेरा मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों पर चलने वाले एक अदना कार्यकर्ता हैं।

राहुल गांधी ने जिस तरह पूरे देश में यात्रा कर भारत को जोड़ने का काम किया, उसी तरह मेरे राजनीतिक विरोधी पार्टी को तोड़ने और कमजोर करने की साज़िश कर रहे हैं।

भाजपा में जाने का दुष्प्रचार किया गया। उन्होंने भावुक मुद्रा में कहा कि वह पूरे समर्पण के साथ कांग्रेस में हैं और आगे भी पार्टी की मजबूती के लिये काम करते रहेंगे। श्री शाहदेव ने क्षेत्र की जनता को देवतुल्य बताया और पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद जतायी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *