चुन्नीलाल उच्च विद्यालय में भारत स्काउट गाइड का कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में भारत स्काउट गाइड और विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्‍य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  राजकमल मिश्रा मौजूद थे। उन्‍होंने ने कहा कि स्काउट सद्भावना की संदेश देता है। इस दौरान उन्होंने विधिक सहायता के बार में भी जानकारी दी।

न्यायाधीश ने कहा कि कमजोर लोगों के लिए नि:शुल्क कानूनी सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के पास आवेदन दिया जा सकता है। इसके अलावा बैंक, बिजली, दुर्घटना क्लेम आदि के मामलों का भी निष्पादन  करने के लिए डालसा को आवेदन दे सकते हैं।

डालसा सचिव राजेश कुमार ने न्याय सबके लिए के तहत हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। कहा कि कोई भी न्याय के लिए इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकता है। कॉल रिसीव नहीं होने पर कॉल बैक भी किया जा सकता है।

भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव शैलेंद्र सुमन ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव मुमताज अहमद, गौतम लेनिन, संध्या सिंह, पुष्पा बाखला ,संध्या कुजूर, रेनू तिग्गा के अलावा स्काउट और गाइड मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj