वाल्मीकि रामायण का आ रहा एनीमे रूपांतरण, बनाने में इतने कलाकारों का रहा सहयोग

मनोरंजन
Spread the love

  • सिनेमाघरों में 18 अक्‍टूबर को देखने को हो जाएं तैयार

मुंबई। दुर्गा पूजा पर वाल्मीकि रामायण का एनीमे रूपांतरण सिनेमाघरों में देखने को तैयार हो जाएं। इस फिल्म में मूल अंग्रेजी डबिंग के साथ नई हिन्‍दी, तमिल और तेलुगु डबिंग भी शामिल होगी। गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट यह फिल्‍म वितरित कर ही।

फिल्म 18 अक्टूबर को भारत भर के सिनेमाघरों में नए डब किए गए संस्करणों के साथ रिलीज होगी। प्रशंसक रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा के आगामी थिएटर रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस एनीमे रूपांतरण में बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर पटकथा लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद की प्रतिभा का योगदान है, जो इस प्रोजेक्ट को और भी विशेष बनाता है।

फिल्म को जापान में बनाया गया था। इसके निर्माण में दोनों देशों के करीब 450 कलाकारों ने सहयोग किया था। फिल्म का पहला प्रदर्शन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हुआ था, लेकिन राम जन्मभूमि से संबंधित विवादों के कारण यह सिनेमाघरों में अधिक समय नहीं टिक पाई।

पिछले साल, आदिपुरुष की आलोचना के बीच इस फिल्म की तुलना की गई थी, जिससे इसकी मांग बढ़ी थी। दशहरा और दिवाली के त्यौहारों के मौसम में रिलीज़ होने वाली रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा एक सिनेमाई उत्सव का वादा करती है, जिसमें भारतीय संस्कृति की समृद्धि और जापानी एनीमे की चमक का अद्भुत संगम होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj