वृद्धि तिवारी ने पूरी की फिल्म ‘फाइटर एक रक्षक’ की शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। भोजपुरी व हिंदी फिल्मों की चुलबुली अभिनेत्री कहे जाने वाली अभिनेत्री वृद्धि तिवारी इनदिनों भोजपुरी फिल्म ‘फाइटर एक रक्षक’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। उसने हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी की है।

वृद्धि तिवारी ने बताया कि फिल्म परिवारिक और एक्शन से भरपूर है। इसमें दर्शकों को गीत-संगीत का भरपूर एंटरटेनमेंट मिलेगा। अभी हाल में ही वृद्धि तिवारी की फिल्म आक्रोश का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

फिल्म सिंह एंटरटेनमेंट और मानवी कल्याणी के बैनर तले बनी है। इसकी निर्माता रचना सिंह, निर्देशक दीपक सिंह और फाइट मास्टर अशोक लाल यादव हैं। राजेश झा ने म्यूजिक से गीतों को सजाया है।

फिल्म की मुख्य भूमिका में वृद्धि तिवारी, दीपक सिंह, विनय राणा, रूपेश मिश्रा, माही खान आदि अन्य कलाकार नजर आएंगे।