दुर्गा पूजा में लोगों की सहायता के लिए शिविर लगाएगी युवा सुरक्षा वाहिनी

झारखंड
Spread the love

रांची। युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक अध्‍यक्ष ओम वर्मा की अध्यक्षता में 29 सितंबर को हुई। मौके पर वर्ष -2024 के दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर दिशा निर्देश दिए। पूजा के दौरान संगठन को केंद्र में रखकर सभी बिंदुओं पर विचार किया गया। युवा सुरक्षा वाहिनी के कार्य को सराहा गया। जिला प्रशासन के साथ मिलकर सहयोगी के रूप में कार्य करने की बात कही गई।

तय हुआ कि दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 वालंटियर जिला प्रशासन के साथ मिलकर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। इसके लिए अलबर्ट एक्‍का चौक के समीप सहायता शिविर लगाया जाएगा। मेडिकल कैंप भी लगेगा। खोया पाया कार्ड का भी वितरण किया जाएगा।

बैठक का संचालन सागर वर्मा एवं विक्की ने किया। धन्यवाद रवि वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, बंटी यादव, रवि मुंडा, बिरेंद्र प्रसाद, टीके मुखर्जी उपस्थित थे।

इसके अलावा प्रियांशु सिन्हा, करण पाठक, सुमित लोहरा, सागर, अमित, हर्ष, नमन भारतीय, अर्जुन, सिंटू, मिथलेश कुमार, आरुष, ज्योस्त्ना केरकेट्टा, अंजू कुमारी, छोटी कुमारी, राज, सत्यजीत, शुभम, प्रतीक, सुधांशु, मनीष  इत्यादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj